सीता नवमी
सीता नवमी मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की बेटी और अयोध्या की रानी देवी सीता के अवतार दिवस के रूप मे मनाया जाता है, इस दिन को सीता जयंती, जानकी नवमी, जानकी जयंती भी कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को पुष्य नक्षत्र के मध्याह्न काल में जब राजा जनक संतान प्राप्ति की कामना से यज्ञ की भूमि तैयार करने के लिए हल से भूमि जोत रहे थे, उसी समय पृथ्वी से एक बालिका प्रकट हुई। जोती हुई भूमि तथा हल के नोक को भी 'सीता' कहा जाता है, इसलिए बालिका का नाम 'सीता' रखा गया था।
यहां भी पढ़े बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध जयंती
यहां भी पढ़े बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध जयंती
![]() |
sita navami |
सीता नवमी 2020
वर्ष 2020 में सीता नवमी 2 मई को मनाई जाएगी, सीता जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के दौरान नवमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि देवी सीता का जन्म मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में हुआ था। देवी सीता का विवाह भगवान राम से हुआ था जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के दौरान नवमी तिथि को हुआ था। हिंदू कैलेंडर में सीता जयंती रामनवमी के एक महीने बाद आती है।
यहां भी पढ़े संत कबीरदास जयंती - कबीर के दोहे
यहां भी पढ़े संत कबीरदास जयंती - कबीर के दोहे
![]() |
Happy Sita Navami |